बस्तर: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ वीडियो जारी
बीजापुर । संवाददाता: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नेताओं के खिलाफ नक्सलियों ने गोंडी बोली में वीडियो जारी किया गया है. वीडियो में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दिखाकर उन्हें गद्दार बताया गया है.
नक्सलियों ने वीडियो के जरिये गोंडी में कहा है कि पार्टी और जनता को धोखा देकर अब सब पलट गए है. अब जनता और जनताना सरकार को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं. अब JRD और भूमकाल के लोगों को फटाखा फोड़ने के साथ PLGA और मिलिशिया के लोगों को IED प्लांट करने से मना कर रहे हैं.
संगठन को दो फाड़ में बांटकर स्मारकों को तोड़ा जा रहा है. MLM सिद्धांत को खत्म होने की बात कर रहे हैं परंतु याद रखो ये सब रहेगा पर तुम कभी वापस नही आ पाओगे.
वहीं दूसरी ओर नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी कर भैरमगढ़ एरिया में सक्रिय नक्सली नेता कमलू पुनेम पर दो लाख रुपये लेकर फरार होने और आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया है.
बता दें कि नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया में सक्रिय DVC मेम्बर और भैरमगढ़ एरिया AC इंचार्ज ने कमलू पुनेम ने 26 अक्टूबर को बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.
नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी ने समर्पण करने वाले नक्सली नेता को समर्पण करने वाले नक्सली नेता सोनू और रूपेश के गुट का बताया और कहा कि उन्ही से प्रेरित होकर समर्पण करने का आरोप लगाया है(AI Generated Symbolic Photo).