छत्तीसगढ़ बंद: आमाबेड़ा हिंसा के विरोध में आज प्रदेशव्यापी बंद
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 24 दिसंबर को सामाजिक और आदिवासी संगठनों के साझा मंच 'सर्व समाज' ने प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है. यह बंद कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुए सांप्रदायिक विवाद और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है.
सर्व समाज का आरोप है कि आमाबेड़ा में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन का रवैया एकतरफा रहा है. संगठनों का कहना है कि आदिवासियों की आस्था और परंपराओं पर चोट पहुंचाई जा रही है. मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में मंच ने स्पष्ट किया कि यह बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा.
यह बंद सर्व समाज, छत्तीसगढ़ (विभिन्न आदिवासी और सामाजिक संगठनों का समूह) ने मिलकर बुलाया है. छत्तीसगढ़ बंद आमाबेड़ा (कांकेर) में हुई हिंसा और प्रशासन की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ बुलाई गई है.
राज्य के विभिन्न जिलों में आदिवासी संगठनों और नागरिक निकायों के समर्थन मिलने से व्यापारिक प्रतिष्ठान और सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. बंद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.
(Symbolic Bandh)