अंबिकापुर-बनारस रोड एक्सीडेंट, एक की मौत, कई घायल
अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए.
सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया.
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है.
एक ट्रक उत्तर प्रदेश से सामान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक रायगढ़ से लोहे की छड़ों के गट्ठर लेकर इलाहाबाद जा रहा था.
वाड्रफनगर के मोरन नदी के पास सुबह करीब 4 बजे, सड़क पर एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और हादसे के समय सड़क पर घूम रहा था.