शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर में 9 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप

C

CG Khabar

07 जुल. 2025, 01:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

प्लेसमेंट कैंप
प्लेसमेंट कैंप

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में 355 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है. यह कैंप 9 जुलाई 2025 को जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 से दोपहर 3.00 बजे तक संपन्न होगा.


इच्छुक आवेदक-आवेदिका निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एक सेट छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है.

विज्ञापन


आयोजित प्लेसमेंट कैंप में फीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, हवेली रेस्टोरेंट, अमित मोटर्स, आकाश एग्रो इण्डस्ट्रीज, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एण्ड फाईनेंस कंपनी, श्रीराम एग्रो एजेंसी, मॉ अम्बे ट्रेक्टर्स, आर्यन ट्रेडर्स,सुमित ट्रेडर्स, अश्रव सिक्योरिटी एच आर सर्विस प्रा.लि.कंपनी, जीनस पॉवर इन्फ्रास्टक्चर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बलरामपुर उपस्थित होंगे.


प्लेसमेंट कैंप में ऑफिस टीचर के 5, वेटर के 4, रिसेप्शनिस्ट के 1, क्लीनर के 2, वेल्डर के 7, लेथ मशीन ऑपरेटर के 1, हेल्फर के 2, शॉपवर्कस के 2, डीईएसओ के 6, टीएसएम के 4, बीओई के 2, एसएम के 2, कलेक्शन ऑफिसर के 2, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2, मैनेजर के 1, सेल्स बॉय के 1, काउंटर के 1 बॉय,कैशियर के 1, अस्सिटेंट नर्स के 100, एचआर एग्जीक्यूटिव के 5, ऑफिस अस्सिटेंट के 2, सिक्योरिटी गार्ड के 50, बिलिंग एग्जीक्यूटिव के 5, टेक्नीशियन के 140, सुपरवाईजर के 7 पदों पर भर्ती की जायेगी.


अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में सम्पर्क नंबर 78312-99158, 75877-20774 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

3 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

3 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

4 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP