शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बलरामपुर में भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

C

CG Khabar

29 अग. 2025, 05:45 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

भालू
भालू

अंबिकापुर । संवाददाता : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पस्ता के तुरिया पारा में शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सुबह करीब 6 बजे की है. जब 60 वर्षीय चरण नाग अपने घर से बाहर निकले थे. तभी वहां पहले से मौजूद एक मादा भालू और उसके दो बच्चों ने उन पर हमला कर दिया.


स्थानीय लोगों के अनुसार, चरण नाग ने करीब 10 मिनट तक भालुओं से बचने की कोशिश की, लेकिन भालुओं ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. 


उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. चरण के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और शोर मचाने पर भालू गांव के बीच दुर्गा मंडप की ओर से होते हुए परती गांव की तरफ भाग गए.


घटना के बाद, रोजगार सहायक संजय यादव, अरुण गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, एकांत यादव और अन्य ग्रामीणों ने तुरंत चरण को निजी वाहन से बलरामपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया. वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. 


इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों की तत्परता के कारण चरण की जान बच सकी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP