सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बलरामपुर में युवक ने की आत्महत्या

C

CG Khabar

18 जुल. 2025, 12:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

फांसी
फांसी

बलरामपुर। संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नावाडीह गांव में एक 19 वर्षीय युवक अंकेश गुप्ता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दुखद घटना मंगलवार को हुई, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. 


पिछले कुछ समय में इस क्षेत्र में आत्महत्या की यह चौथी घटना है.

विज्ञापन


अंकेश रामानुजगंज कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. घटना के दिन उसकी मां इलाज के लिए डाल्टनगंज गई थीं, जबकि पिता मुरली गुप्ता खेत पर काम करने गए थे. मुरली ने बताया कि सुबह वे अंकेश से बात करके गए थे और उसे खाना तैयार करने को कहा था. 


कुछ देर बाद लौटने पर अंकेश घर में नहीं मिला. उसका मोबाइल और जूते घर पर ही थे. परेशान होकर खोजने पर मुरली को उनका बेटा छत पर फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस दृश्य ने उन्हें गहरे दुख में डुबो दिया.


मुरली गुप्ता ने बताया कि वे अपने इकलौते बेटे अंकेश की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करते थे. बर्तन बेचकर और मेहनत-मजदूरी करके उन्होंने बेटे की हर जरूरत पूरी की. 


घर को पक्का करवाया ताकि अंकेश को अच्छी सुविधायें मिलें. बीमारी में भी वे उसे दूर-दूर तक इलाज के लिए ले गये. मां की डांट के बाद भी मुरली उसे आजादी देते थे और कहते थे कि वह अपने मन से पढ़ाई करे. लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया.


क्षेत्र में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और जागरूकता पर ध्यान देना जरूरी है. सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर काउंसलिंग और समर्थन की जरूरत पर बल दिया जा रहा है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP