सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बैकुंठपुर: जंगल में तीन भालुओं ने ग्रामीण पर किया हमला

C

CG Khabar

04 फ़र. 2026, 12:21 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

भालू
भालू

बैकुंठपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बंजारीडांड के निकटवर्ती जंगल में सोमवार शाम एक 52 वर्षीय ग्रामीण गंभीर सिंह अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए थे, तभी अचानक तीन भालुओं ने उन पर हमला बोल दिया.


हमले के दौरान भालुओं ने गंभीर सिंह के हाथ पर गहरा प्रहार किया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े आए और सामूहिक प्रयास से भालुओं को जंगल की गहराई में भगाया.

विज्ञापन


घायल गंभीर सिंह को तत्काल ग्रामीणों ने जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज शुरू कर दिया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक निगरानी में रखे हुए हैं.


इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल छा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में जंगलों से सटे बस्तियों के आसपास भालुओं की आवाजाही काफी बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है. कई लोग अब मवेशी चराने या जंगल में जाने से डरने लगे हैं. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP