सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: एनएच-43 पर हादसा भाजपा नेता समेत 3 की मौत

C

CG Khabar

27 फ़र. 2026, 12:31 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

एक्सीडेंट
एक्सीडेंट

अंबिकापुर । संवाददाता: अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर स्थित शांतिपारा पुलिया के पास हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की रात यहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में भाजपा किसान मोर्चा के बतौली मंडल अध्यक्ष और पोकसरी के उप सरपंच संजय यादव (32 वर्ष) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 


इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके साथी राजू सिंह ने भी गुरुवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. संजय यादव के अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन


चिंताजनक बात यह है कि शांतिपारा का यह हिस्सा अब एक खतरनाक 'ब्लैक स्पॉट' में तब्दील हो चुका है, जहाँ पिछले महज एक सप्ताह के भीतर पाँच सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें कुल तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP