सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत सातबहना गांव में 32 वर्षीय एसएसबी जवान दकेश्वर सोम ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. वे छुट्टी पर घर आए थे और सोमवार को ही ड्यूटी पर लौटने वाले थे.

C

CG Khabar

16 नव. 2026, 08:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 41

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

धमतरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक 32 वर्षीय जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी.

एसएसबी की 28वीं बटालियन में तैनात जवान दकेश्वर सोम का शव सोमवार सुबह सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उनके गांव सातबहना स्थित घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोम कांकेर जिले के अंतागढ़ स्थित अपनी यूनिट के कैंप में पदस्थ थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे छुट्टी लेकर अपने घर आए थे और उन्हें सोमवार को ही वापस ड्यूटी पर लौटना था. 

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए एसएसबी की तैनाती की गई है. 

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 8 वर्षों में छत्तीसगढ़ में पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं, शराब की लत तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों सहित विभिन्न कारणों से लगभग 200 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान आत्महत्या कर चुके हैं. 

इससे पहले इसी साल 13 अक्टूबर को बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी यूनिट के कैंप में कथित तौर पर सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

2 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

2 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

3 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP