सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

धमतरी में सड़क हादसे में 1 मौत, 8 घायल

C

CG Khabar

11 अग. 2025, 09:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

रोड एक्सीडेंट
रोड एक्सीडेंट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़क हादसे में 1 की मौत हो गई तथा 8 अन्य घायल हो गये थे. हादसा उस वक्त हुआ जब रात को विशाखापट्नम हाइवे पर बीच सड़क में मुरूम रखा था. अंधेरा होने का कारण वाहन मुरूम पर चढ़ गई तथा पलट गई.


घटना 10 अगस्त रविवार के रात की है. पटेल समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सिहावा में था. विशाखापट्नम रोड के सिक्स लेन से गाड़ी आ रही थी तभी राजपुर के आगे यह हादसा हुआ. मृतक 65 वर्षीय सुखाऊ राम पटेल है. 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कुरूद और मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को कुरूद के अस्पताल में ईलाज के भेजा गया है. मृतक सुखाऊ राम पटेल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये मगरलोड भेज दिया गया है.


घायलों में कुमार पटेल 58 वर्ष ग्राम मंदरौद, मनोज पटेल 46 वर्ष ग्राम खैरा, पुरुषोत्तम पटेल 32 वर्ष ग्राम मेघा, तुलसीराम पटेल 45 वर्ष ग्राम कोकड़ी, नीरज पटेल 35 वर्ष ग्राम सेलदीप है इसके अलावा लगभग 4 लोग और घायल हैं.


बताया जा रहा है कि सड़क पूरी तरह से बन गई थी उसके बावजूद उस पर से मुरूम को हटाया नहीं गया है. इस मुरूम के ढ़ेर के कारण ही रात के अंधेरे में यह हादसा हो गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP