रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

कार पुल से टकराई, मां-बेटे की मौत

H

Hupendra Sharma

04 जून 2025, 08:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

मां-बेटे की मौत
मां-बेटे की मौत

धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हैं. बताया गया कि तीनों शादी समारोह में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई.


पुलिस के मुताबिक घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है. बेलरगांव निवासी त्रिलोक देवांगन का परिवार दुर्ग में शादी में शामिल होने गया था. वहां से बीती देर रात को लौट रहे थे. कार जयकांत देवांगन चला रहा था. बगल वाली सीट पर उसके पापा त्रिलोक देवांगन बैठे थे. पीछे की सीट पर मां प्रभा बाई देवांगन बैठी थी.

विज्ञापन


इसी दौरान गट्टासिल्ली सिहावा मार्ग पर तांगापानी और घोरागांव के बीच स्थित पुल पर कार अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कार के चारों एयर बैग खुल गए. उसके बाद भी मां- बेटे का सिर फट गया.


पिता त्रिलोक देवांगन को भी गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया.


जबकि गंभीर रूप से घायल त्रिलोक देवांगन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए धमतरी भेज दिया गया है.  बताया गया कि मृतक जयकांत देवांगन एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके पिता की ज्वेलरी की शॉप है. तीन महीने पहले की उन्होंने नई कार खरीदी थी. हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

12 मिनट पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

14 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

14 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP