सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर में पकड़ाया 1 करोड़ का गांजा

C

CG Khabar

06 जुल. 2026, 01:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

गांजा तस्कर-जगदलपुर
गांजा तस्कर-जगदलपुर

जगदलपुर । संवाददाता: ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही तस्करी की एक बड़ी खेप को बस्तर पुलिस ने सीमा पर धर दबोचा है. छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित धनपुंजी फॉरेस्ट नाका पर नगरनार थाना पुलिस ने एक संदिग्ध सफेद रंग की बोलेरो पिकअप को रोककर यह बड़ी कार्रवाई की. जांच के दौरान वाहन से करीब 215 किलोग्राम (सटीक वजन 214.300 किलो) अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.07 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. 


पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही पिकअप गाड़ी, एक मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद जब्त किए हैं.

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विजय पांडेय (34 वर्ष) के रूप में हुई है. 


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से सीधे उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी. 


हालांकि, कार्रवाई के दौरान अंधेरे और तेज बारिश का फायदा उठाकर उसका एक अन्य साथी सोनू यादव मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. 


सीएसपी सुमीत कुमार के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP