शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रणबीर कपूर पर ई-सिगरेट के प्रचार के लिए केस

C

CG Khabar

23 सित. 2025, 12:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. इस बार वजह है, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक सीन. इस सीरीज में रणबीर को ई-सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जिसपर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने आपत्ति जताई है.


एनएचआरसी ने रणबीर कपूर और सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है. आयोग का कहना है कि यह सीन 2019 के 'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम' का उल्लंघन है, जिसके तहत भारत में ई-सिगरेट का उत्पादन, बिक्री और विज्ञापन पूरी तरह से प्रतिबंधित है. 


आयोग का मानना है कि इस तरह के दृश्यों का युवा दर्शकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.


एनएचआरसी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को रणबीर कपूर और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है. 


इसके अलावा, आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से भी इस मामले में उचित कदम उठाने की सिफारिश की है.


इस मामले पर अभी तक रणबीर कपूर, नेटफ्लिक्स या सीरीज के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. 


'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आर्यन खान की पहली निर्देशित सीरीज है, जो बॉलीवुड की अंदरूनी दुनिया और उसके छद्म संबंधों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP