'सितारे जमीन पर' आसमान में
मुंबई । मनोरंजन डेस्क: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का पहले दिन का कलेक्शन आसमान छू रहा है. इस फिल्म ने पहले ही दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. साल 2025 में रिलीज हुये 14 फिल्मों के पहले दिन की कमाई से 'सितारे जमीन पर' का कलेक्शन ज्यादा है. इसलिये कहा जा सकता है कि 'सितारे जमीन पर' आसमान छू रहा है. गौरतलब है कि सुधा मूर्ति ने भी फिल्म की तारीफ की थी. कई फिल्म स्टार ने भी इसे देखकर कहा था कि फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है. तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि यह आसमान की ऊचाईयों तक जरूर पहुंचेगा.
हालांकि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के पहले दिन की कमाई 29.78 करोड़ रुपये थी उससे कम है लेकिन 'तारे जमीन पर' के पहले दिन की कमाई 2.62 करोड़ रुपयों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है.
दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर उत्साह है. उमरती भीड़ इसका गवाह है. सोशल मीडिया पर भी 'सितारे जमीन पर' की बढ़ाई हो रही है.
आमिर खान जिन्हें बालीवुड का मिस्टर फरफेक्शनिस्ट कहा जाता की हर फिल्म कोई नया संदेश लेकर आती है जिसकी दर्शक सराहना करते हैं. इस फिल्म 'सितारे जमीन पर' में भी कुछ संदेश देने की कोशिश की गई है. कुलमिलाकर फिल्म 'सितारे जमीन पर' कुछ सीख देकर जाती है.
इससे पहले भी आमिर की फिल्म 'पीके', 'दंगल' तथा 'थ्री इडियट' ने आसमान में अपने झंडे गाड़ दिये थे. फिल्में न केवल लोकप्रिय हुई बल्कि बाक्स ऑफिस पर भी कमाल का कलेक्शन आया था.
जिस तरह से ‘दंगल’ में आमिर खान ने कोच की भूमिका निभाकर बेटियों को कुश्ती में प्रशिक्षित किया था, उसी तरह सितारे जमीन पर में भी उन्होंने बास्केटबॉल कोच गुलशन का किरदार पूरी गंभीरता के साथ निभाया है.
फिल्म 'सितारे जमीन पर' में एक सीन है जहां आमिर खान का किरदार अपने सीनियर को थप्पड़ मार देता है, जिसके बाद कोर्ट उन्हें विशेष बच्चों को प्रशिक्षित करने की सजा देता है. यही मोड़ फिल्म को एक नई दिशा देता है और आमिर का किरदार न केवल उन बच्चों को प्रशिक्षित करता है, बल्कि खुद भी बहुत कुछ सीखता है.