सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2028 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं.

C

CG Khabar

17 अक्टू. 2026, 11:26 AM 1 मिनट में पढ़ें 190

स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2028 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रही हैं. उनके साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी मौजूद रहेंगे.

अपने इस पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू करेंगी. इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे.

दौरे की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ प्राथमिक चर्चा से होगी. इसके बाद सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, भावी कार्यक्रमों के निर्धारण और संगठनात्मक समीक्षा को लेकर कोर ग्रुप की बैठक होगी. 

स्मृति ईरानी उन वरिष्ठ नेताओं से भी अलग से संवाद करेंगी जो वर्तमान में किसी पद पर नहीं हैं, ताकि आगामी चुनाव में उनकी भूमिका तय की जा सके. यह दौरा 2028 के चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की चुनावी रणनीति को नया दिशा-निर्देश देने वाला साबित होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

4 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

18 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

33 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP