शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

भाजपा ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

C

CG Khabar

03 मार्च 2026, 02:04 PM 1 मिनट में पढ़ें 14

लक्ष्मी वर्मा
लक्ष्मी वर्मा

रायपुर । संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है. पार्टी के इस कदम को संगठन के प्रति समर्पित और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है. 


वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यरत लक्ष्मी वर्मा का चयन पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें अनुभवी नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाती है.

विज्ञापन


उनका राजनीतिक करियर जमीनी संघर्षों और संगठनात्मक निष्ठा की एक लंबी कहानी है. 


रायपुर जिला पंचायत की कमान संभालने के साथ ही उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में अपनी दक्षता सिद्ध की है. 


इसके अतिरिक्त, प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता जैसे अहम पदों पर रहते हुए उन्होंने भाजपा की विचारधारा को प्रखरता से जनता के बीच रखा है. 


बूथ स्तर से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाली लक्ष्मी वर्मा ने संगठन के विभिन्न सोपानों को पार करते हुए अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. अब उच्च सदन में उनकी उपस्थिति से छत्तीसगढ़ की आवाज को एक नया और अनुभवी मंच मिलने की उम्मीद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

7 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

19 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP