सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: चरित्र पर शक के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

C

CG Khabar

17 जून 2026, 12:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

हत्या
हत्या

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात मंगलवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीनदयाल कॉलोनी स्थित घर पर निर्माण कार्य चल रहा था, जहाँ मृतका अपने बेटे और बहू के साथ काम में हाथ बंटा रही थी. शाम को जब वह नहाने जाने वाली थीं, तब उन्होंने अपने पति से खाना बनाने के लिए लकड़ियां काटने को कहा. 

विज्ञापन


इसी दौरान जब वह बाथरूम की तरफ बढ़ीं, तभी आरोपी ने अचानक लोहे के किसी धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. हमला इतना घातक था कि मौके पर ही महिला की मौत हो गई.


शुरुआती जांच के हवाले से बिलासपुर के सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की वजह चरित्र पर संदेह होना सामने आया है. आरोपी को अपनी पत्नी का दूसरों से बात करना पसंद नहीं था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया. 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही जांच के हिस्से के रूप में उसकी मानसिक स्थिति का भी आकलन कराया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP