सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर: रिश्वत लेते डाक विभाग के 4 कर्मचारी CBI द्वारा गिरफ्तार

C

CG Khabar

25 दिस. 2025, 01:21 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

CBI
CBI

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने डाक विभाग के चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार देर रात की गई इस छापेमारी में आरोपियों के पास से ₹50,000 की नकद राशि बरामद की गई है. 


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बीजापुर के उप-मंडल निरीक्षक (SDI) शास्त्री कुमार पांकरा, मेल ओवरसियर मलौथ शोभन और अंबेडकर सिंह, तथा ग्रामीण डाक सेवक संतोष अंद्रिक शामिल हैं.

विज्ञापन


यह पूरा मामला नियुक्तियों, तबादलों, ड्यूटी से राहत और छुट्टी की मंजूरी के बदले अवैध वसूली से जुड़ा है. जांच में सामने आया है कि ये अधिकारी प्रत्येक कर्मचारी से ₹5,000 से लेकर ₹20,000 तक की मांग करते थे. 


दुगोली के शाखा पोस्टमास्टर रवींद्र की शिकायत के अनुसार, विभाग में बिना पैसे दिए कोई भी आधिकारिक काम नहीं किया जा रहा था और यह सिलसिला पिछले दो वर्षों से जारी था. 


पीड़ितों का आरोप है कि अब तक लगभग 36 से 40 कर्मचारियों से जबरन वसूली की जा चुकी है. फिलहाल, रायपुर की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) और स्थानीय पुलिस की मदद से CBI चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP