रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिहार में मिड-डे मील खाने से 70 बच्चे बीमार, एक गंभीर

C

CG Khabar

08 फ़र. 2026, 09:19 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

बिहार मिड-डे मील
बिहार मिड-डे मील

पटना । डेस्क: बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार को एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 70 स्कूली बच्चे अचानक बीमार हो गए. घटना मधेपुरा थाना क्षेत्र के साहूगढ़ गांव की है. 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू कर दी, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में बीमार बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक बच्चे की स्थिति गंभीर बताई है.

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि दोपहर के भोजन में छिपकली गिर गई थी, जिसके कारण भोजन विषाक्त हो गया. बताया जा रहा है कि यह खाना एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा स्कूल में सप्लाई किया गया था. 


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. 


जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना और बताया कि खाने के सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है. संबंधित NGO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जांच रिपोर्ट में लापरवाही सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP