बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: सड़क पर बांधी गई रस्सी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक के पास सड़क पर बांधी गई रस्सी से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया. परिजनों के हंगामे के बाद जागरण रोक दिया गया और पुलिस ने पूजा समिति के सदस्यों पर मामला दर्ज किया है.

C

CG Khabar

18 अक्टू. 2026, 06:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 171

सड़क हादसा
सड़क हादसा

अंबिकापुर । संवाददाता: शहर के व्यस्ततम जयस्तंभ चौक के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा सड़क पर ट्रैफिक रोकने के लिए बांधी गई एक मोटी रस्सी से मोटरसाइकिल के टकराने के कारण हुआ. मृतक की पहचान मायापुर निवासी फैजान आलम के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैजान अपने मित्र समीर के साथ मोटरसाइकिल से जयस्तंभ चौक की ओर जा रहा था. दुर्गा पूजा और जागरण कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजकों ने यातायात को रोकने के लिए सड़क के बीचों-बीच एक मोटी रस्सी बांध रखी थी. अंधेरे में रस्सी दिखाई न देने के कारण तेज रफ्तार बाइक सीधे उससे जा टकराई, जिससे दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया. वहीं, समीर का इलाज जारी है.

परिजनों ने लगाया लापरवाही और करंट का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय नागरिक मौके पर एकत्र हो गए और भारी हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, न ही रस्सी के पास कोई सांकेतिक बोर्ड या पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई थी. फैजान के भाई ने यह भी आशंका जताई है कि दुर्घटना के दौरान टेंट का एक खंभा गिर गया था और उसमें फैले बिजली के तारों से फैजान को करंट लगा होगा. हालांकि, पुलिस ने करंट लगने के दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

आयोजकों पर मामला दर्ज, जांच शुरू

बढ़ते जनाक्रोश और विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर चल रहे जागरण कार्यक्रम को तुरंत बंद करवा दिया गया. कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 125(a) और 3(5) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है.

पुलिस प्रशासन अब इस बात की गहनता से जांच कर रहा है कि क्या सड़क ब्लॉक करने के लिए वैध अनुमति ली गई थी, और वहां सुरक्षा मानकों व बैरिकेडिंग का पालन किया गया था या नहीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

8 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

9 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

9 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP