रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पत्नी की हत्या के बाद सर्जन ने प्रेमिका को भेजा था 'खुशखबरी' मैसेज

C

CG Khabar

04 नव. 2025, 07:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

महेन्द्र-कृतिका
महेन्द्र-कृतिका

बेंगलुरु । डेस्क: बेंगलुरु के सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस की जाँच के दौरान एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक चर्मरोग विशेषज्ञ पत्नी की एनेस्थीसिया देकर धीरे-धीरे हत्या करने वाले सर्जन पति, डॉ. महेंद्र रेड्डी ने पत्नी की मौत के तुरंत बाद अपनी प्रेमिका को एक गुप्त संदेश भेजा था. 


इस संदेश में कथित तौर पर लिखा था, "तुम्हारे लिए पत्नी को मार डाला!"

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉ. महेंद्र रेड्डी कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध में थे और अपनी पत्नी, डॉ. कृतिका रेड्डी को रास्ते का कांटा मान रहे थे. इसी कारण उन्होंने एक सुनियोजित साजिश के तहत अपनी पत्नी को कई महीनों तक थोड़ी-थोड़ी मात्रा में एनेस्थीसिया देना शुरू कर दिया. 


यह जानकारी सामने आई है कि पत्नी की मृत्यु के बाद सर्जन ने ऑनलाइन मनी ट्रांसफर ऐप के माध्यम से प्रेमिका को यह आपत्तिजनक संदेश भेजा था.


पुलिस ने महेंद्र के फोन के फोरेंसिक विश्लेषण के दौरान यह महत्वपूर्ण संदेश बरामद किया है. जांचकर्ताओं ने प्रेमिका को पूछताछ के लिए तलब किया है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है, हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की है.


गौरतलब है कि डॉ. कृतिका रेड्डी 21 अप्रैल को अपने घर पर अचानक बीमार पड़ गईं थीं. उनके पति महेंद्र उन्हें तुरंत एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में असामान्य मौत का मामला दर्ज किया गया था. 


बाद में फॉरेंसिक जाँच में उनके शरीर में उच्च सांद्रता वाले एनेस्थेटिक दवा की मौजूदगी पाई गई. चूँकि महेंद्र खुद एक शल्यचिकित्सक हैं, उन्होंने अपने मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए घातक मात्रा में एनेस्थीसिया दिया, जिससे कृतिका की मौत हो गई. 


इस क्राइम थ्रिलर घटना के लगभग छह महीने बाद, पुलिस ने 15 अक्टूबर को डॉ. महेंद्र रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की गहन जाँच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP