सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर:11 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

C

CG Khabar

24 जुल. 2026, 03:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

गांजा तस्कर गिरफ्तार- बस्तर
गांजा तस्कर गिरफ्तार- बस्तर

जगदलपुर । संवाददाता: ओडिशा से छत्तीसगढ़ में हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी पर बस्तर पुलिस ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है. धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद किया है. 


जब्त किए गए गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग 5.83 लाख रुपये बताया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी ओडिशा के रायगढ़ा जिले के निवासी हैं, जिनकी पहचान ललित कुशुलिया और बिरन्ची गोरोडिया के रूप में हुई है.

विज्ञापन


नगरनार थाना क्षेत्र की पुलिस को 21 जुलाई को यह गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक संदिग्ध बैग लेकर बस के इंतजार में नाके के पास खड़े हैं. 


सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और दोनों को हिरासत में ले लिया. जब उनके पास मौजूद बैगों की गहन तलाशी ली गई, तो उनमें से 10 अलग-अलग पैकेटों में भरा हुआ गांजा मिला. मौके पर ही कराए गए वजन में मादक पदार्थ की कुल मात्रा 11 किलो 673 ग्राम पाई गई.


प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों आरोपी इस नशीली खेप को ओडिशा से लाकर रायपुर में खपाने की योजना बना रहे थे. 


हालांकि, उनकी इस योजना को अंजाम मिलने से पहले ही पुलिस ने उन्हें बेनकाब कर दिया. 


बस्तर सीएसपी सुमीत कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अदालत में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार और तस्करी के खिलाफ यह पुलिसिया अभियान आगे भी इसी कड़ाई के साथ जारी रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP