सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर: दो दिनों से लापता 6 साल के मासूम का नाले में मिला शव

C

CG Khabar

22 अग. 2026, 02:24 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

लखेश्वर मौर्य
लखेश्वर मौर्य

बस्तर । संवाददाता: बस्तर जिले के घोटिया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुधापाल में 6 साल का बालक लखेश्वर मौर्य, जो बीते मंगलवार (19 अगस्त) की सुबह अपने साथियों के साथ खेलने के लिए निकला था, अचानक लापता हो गया था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी. 


शुक्रवार की सुबह गांव के सुधापाल नाले में बच्चे का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही घोटिया थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मासूम के शव को पानी से बाहर निकलवाया. 


इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया के लिए लोहंडीगुड़ा स्थित अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. 


थाना प्रभारी वेदलाल नाग के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP