सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

गणेश विसर्जन और ईद पर डीजे और पटाखों पर प्रतिबंध

H

Hupendra Sharma

02 सित. 2025, 12:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

डीजे और पटाखों पर प्रतिबंध
डीजे और पटाखों पर प्रतिबंध

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन और ईद मिलाद-उन-नबी पर जिला प्रशासन ने डीजे और पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया गया है.


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस दौरान हुड़दंग और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन


चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करते हुए सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी. 


बताया गया कि इस निर्णय से पहले एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले ने समाज प्रमुखों से बातचीत की है.


एएसपी लखन पटले ने बताया कि गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद दोनों पर्व परंपराओं और उस्साह के साथ मनाए जाएं. त्योहारों में शांति और खुशी का माहौल बनाए रखना हर समुदाय की जिम्मेदारी है.


उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इस बार डीजे का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही जुलूस में पटाखों का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इसके अलावा यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मार्ग तय किए गए हैं.


पुलिस ने चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. इसके लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं. 


बैठक में एएसपी ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला और अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP