सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अमित शाह का अबूझमाड़ दौरा रद्द, बनी ये मुख्य वजह

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर का गृहमंत्री शाह का दौरा रद्द

C

CG Khabar

23 जून 2025, 09:21 AM 3 मिनट में पढ़ें 2

अमित शाह का दौरा रद्द
अमित शाह का दौरा रद्द

नारायणपुर | संवाददाताः देश के गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं. प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को गृहमंत्री नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में स्थित इरकभठ्टी गांव का दौरा करने वाले थे, लेकिन उनके इस दौरे को रद्द कर दिया गया है.


इसके पीछे मुख्य रूप से बड़ी वजह मौसम का खराब होना बताया जा रहा है. दिल्ली ATC से शाह के हेलीकॉप्टर को इरकभट्टी के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलने के चलते उनका दौरा रद्द किया गया है.

विज्ञापन


अमित शाह इरकभट्टी में स्थानीय ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद करने वाले थे, साथ ही नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से इरकभट्टी के बीएसएफ कैम्प में मुलाकात करने वाले थे.


रविवार की देर रात उनका दौरा रद्द होने की सूचना सार्वजनिक होने के चलते अमित शाह जिन जवानों से मुलाकात करने वाले थे, उन जवानों को राजधानी रायपुर बुला लिया गया है. कुल 45 जवान गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनके साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे.


गृहमंत्री के दौरे को लेकर इरकभट्टी में थी पूरी तैयारी

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए अबूझमाड़ के इरकभट्टी में सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई थी. सुरक्षा के लिहाज से करीब 4 हजार जवानों को आसपास के इलाकों में तैनात किया गया था.


इसके अलावा इरकभट्टी गांव में घोटुल (झोपड़ी) का निर्माण भी किया गया, जहां गृहमंत्री यहां के स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद करने वाले थे. रविवार को हेलीकॉप्टर लैंडिंग की मॉकड्रिल भी की गई थी.


साथ ही पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया. गृहमंत्री के निजी सुरक्षा टीम ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया.


हालांकि मौसम में आए बदलाव की वजह से रविवार की रात गृहमंत्री के इरकभट्टी दौरे को रद्द कर दिया गया. एसपी ने बताया कि गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले ही दिन इरकभट्टी के कुछ ग्रामीण और इसके अलावा बस्तर संभाग के अन्य जिलों के ग्रामीणों से गृहमंत्री ने रायपुर में मुलाकात की और उनका हालचाल जान उनसे सवांद किया.इरकभट्टी दौरा रद्द होने का कारण सुरक्षा भी बनी वजह

गौरतलब है कि यह पहला मौका था जब देश के कोई गृहमंत्री अबूझमाड़ के इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले थे. उनके आगमन की तैयारी को लेकर सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे.


माना जा रहा है कि गृहमंत्री के निजी सुरक्षा दल ने मौसम को देखते हुए साथ ही सुरक्षा के लिहाज से इस दौरे को रद्द किया है, क्योंकि गृहमंत्री के दौरे से पहले उनके प्रोटोकॉल का सार्वजनिक होना.


मिनट 2 मिनट कार्यक्रम की जानकारी सार्वजनिक होने के साथ ही इरकभट्टी बीएसएफ कैंप से इरकभट्टी गांव में बने घोटुल तक डेढ़ सौ मीटर सड़क मार्ग से जाना.


इन सभी वजहों को देखते हुए उनका दौरा रद्द किए जाने की बात सामने आ रही है. फिलहाल सुरक्षा की दृष्टिकोण से अमित शाह के इरकभट्टी दौरा रद्द करने को लेकर किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP