सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचला

C

CG Khabar

06 अप्रै. 2026, 01:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रविवार की देर शाम अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं की जान ले ली. यह दुखद हादसा अंबिकापुर शहर के पास स्थित भिट्टिकला ग्राम के समीप पेश आया. 


मिली जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं बाजार से सब्जियां खरीदकर अपने घर पैदल लौट रही थीं, तभी काल बनकर आई एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. 

विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि राहगीरों को टक्कर मारने के बाद वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई.


हादसे की खबर फैलते ही इलाके में मातम और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. 


इस दर्दनाक घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात ठप रहा. 


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सड़क दुर्घटना के असल कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP