सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल

C

CG Khabar

08 अप्रै. 2026, 03:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

ABVP-अंबिकापुर
ABVP-अंबिकापुर

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि और चुनिंदा दुकानों से कॉपी-किताबें खरीदने के दबाव के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. 


इस दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर छात्र नेता दफ्तर के बाहर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए.

विज्ञापन


ABVP का आरोप है कि शहर के निजी शिक्षण संस्थान पालकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं. 


प्रदर्शनकारियों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर इस बात के लिए अनैतिक दबाव बना रहे हैं कि वे यूनिफॉर्म, जूते और किताबें केवल प्रबंधन द्वारा तय की गई दुकानों से ही खरीदें. 


साथ ही छोटे बच्चों से भी अनुचित शुल्क वसूले जाने की शिकायत की गई है. परिषद के प्रदेश विस्तार सह संयोजक मयंक शुक्ला ने कहा कि स्कूलों की यह दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा DEO डॉ. दिनेश झा ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. 


उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर पूर्व में भी गाज गिरी है और यदि किताबों को महंगे दामों पर बेचने या अवैध फीस वृद्धि की पुष्टि होती है, तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल विभाग इन शिकायतों की जांच में जुट गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP