शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

आमिर की फिल्म आई ओपनर-सुधा मूर्ति

C

CG Khabar

11 जून 2025, 02:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

सितारे ज़मीन पर
सितारे ज़मीन पर

नई दिल्ली । मनोरंजन डेस्क: समाजसेवी सुधा मूर्ति ने कहा है आमिर की फिल्म आई ओपनर है. आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को रिलीज होगी लेकिन उसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसे देखकर सुधा मूर्ति ने कहा, “ये फिल्म एक सबक देकर जायेगी कि इन लोगों से सीखने के लिये बहुत कुछ है. मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि यह फिल्म बहुत सारे बदलाव ला सकती है. हमें उन्हें अपने सामान्य सिस्टम में शामिल करना चाहिये और उन्हें सामान्य तरीके से पुनर्वासित करने का प्रयास करना चाहिये. आमिर खान की एक बेहतरीन फिल्म देखने के लिये इतने बढ़िया अवसर के लिये आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.


सुधा मूर्ति ने फिल्म देखने के बाद कहा, “मुझे लगता है कि यह एक आई ओपनर फिल्म है, क्योंकि बहुत से लोग ऐसे बच्चों को नहीं समझते जिन्हें हम ‘सामान्य नहीं’ कहते हैं, लेकिन यह बहुत ही खूबसूरत फिल्म है, जहां आप समझते हैं कि वे बहुत संवेदनशील हैं, उनका दिल साफ है और वे हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, क्योंकि वे जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में बहुत शुद्ध हैं.”


यह फिल्म साल 2007 की मास्टरपीस फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है. 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख हैं और इसमें 10 न्यूरोडाइवर्जेंट अभिनेताओं की कास्ट है. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित यह फिल्म न्यूरोडाइवर्जेंट व्यक्तियों की कहानियों पर प्रकाश डालती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP