शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

लकड़ी तस्करों ने डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया हमला

H

Hupendra Sharma

03 जून 2025, 10:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

डिप्टी रेंजर पर हमला
डिप्टी रेंजर पर हमला

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डिप्टी रेंजर पर लकड़ी तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया. कुल्हाड़ी से वार करने के कारण वह घायल हो गए. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उपचार जारी है. 


बताया गया कि बिलासपुर वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे को कोटा के वन विकास निगम के परियोजना मंडल के सेमरिया में लकड़ी तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी.

विज्ञापन


तस्करों द्वारा सागौन के पेड़ों को काटकर परिवहन किया जा रहा है. इसी सूचना पर वन विभाग की टीम सर्चिंग करते हुए रात करीब 12 बजे सेमरिया बीट पहुंची थी.


लकड़ी तस्कर ट्रैक्टर से पिकअप वाहन में लकड़ी लोड कर रहे थे. वनकर्मी उन्हें घेरते हुए करीब पहुंचे तो लकड़ी तस्करों ने रॉड, लाठी और कुल्हाड़ी से वनकर्मियों पर हमला कर दिया.


अपनी जान बचाने के लिए वनकर्मियों को वहां से भागना पड़ा. इस बीच डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे को तस्करों ने पकड़ लिया. उनके ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया.


इस वारदात को अंजाम देने के बाद तस्कर वहां से भाग निकले. काफी देर बाद भी डिप्टी रेंजर साथियों के पास नहीं पहुंचे, तो वनकर्मी वापस जंगल उन्हें तलाश करने पहुंचे. इस दौरान वनकर्मियों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी थे. डिप्टी रेंजर घायल अवस्था में लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे.  


तत्काल उन्हें कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.


घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वहां सागौन के 17 लट्‌ठा, ट्रैक्टर और पिकअप वाहन जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जब्त गाड़ी के आधार पर उसके मालिक और तस्करों की तलाश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

9 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

9 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

15 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

22 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

22 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP