छत्तीसगढ़ में 188 जजों का तबादला
बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़े पैमाने पर जजों के ताबदले आदेश जारी किए हैं. आठ अलग-अलग आदेशों में 188 जजों को इधर से उधर बदला गया है.
इनमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन तक शामिल हैं.
हाईकोर्ट ने संबंधित न्यायिक अधिकारियों को नए कार्यस्थल पर शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं.
जारी आदेश में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 4 सीजेएम रैंक के जज, 60 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले हुए हैं. इसके अलावा 33 सीनियर सिविल जजों के साथ ही 87 जूनियर डिवीजन सिविल जजों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है.
सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े को बस्तर (जगदलपुर) का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है.
जबकि राजनांदगांव की फैमिली कोर्ट की जज विनीता वार्नर को सूरजपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है.
वहीं जगदलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार ठाकुर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया है.
इसी प्रकार किरण चतुर्वेदी प्रोसिडिंग ऑफिसर छत्तीसगढ़ स्टेट वक्फ ट्रिब्यूनल रायपुर को कोंडागांव जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है.
दुर्ग के फैमिली कोर्ट की प्रधान न्यायाधीश गिरिजा देवी मरावी को मुंगेली का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है.