जवान ने खुद को गोली मारकर की खदकुशी
सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक और जवान ने खुदकुशी कर ली. जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
हालांकि मौत के कारणों का अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है.
.
मिली जानकारी के अनुसार मृत आरक्षक सोढ़ी सोमड़ा सुकमा जिले में गोपनीय सैनिक के तौर पर पदस्थ था.
बुधवार की सुबह जवान से अपनी सर्विस रायफल को सिर पर टिकाकर गोली चला दी.
गोली की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया. तत्काल साथी जवान बैरक में पहुंचे तो सोढ़ी लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था.
तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस की टीम ने जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.