सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर का रोपवे टूटा, पूर्व गृहमंत्री पैकरा सहित 4 घायल

डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर का रोपवे टूटा, 4 भाजपा नेता घायल

H

Hupendra Sharma

25 अप्रै. 2025, 11:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

रोपवे टूटा
रोपवे टूटा

डोंगरगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया. मंदिर की पहाड़ी पर संचालित रोपवे की एक ट्रॉली टूटकर नीचे गिर गई. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रॉली में भाजपा के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे.


सभी नेताओं को चोट आई है. जबकि भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें तत्काल राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है. 

विज्ञापन


हादसे के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. घायलों को तत्काल बाहर निकाला गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल रोपवे संचालन को तत्काल रोक दिया गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा सहित अन्य भाजपा के नेता डोंगरगढ़ पहुंचे थे.सभी नेता रोपवे के जरिए दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन मंदिर पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते अचानक रोपवे ट्रॉली रोप से टूटकर जमीन पर गिर गई.


हादसे में भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोट आई है. बाकी नेताओं को मामूली चोट आई है. बताया गया कि इससे पहले भी डोंगरगढ़ रोपवे में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इस घटना ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP