सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

पंचायत चुनावः भाजपा का 97 सीट जीतने का दावा

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव मेंं भाजपा का 97 सीट जीतने का दावा

C

CG Khabar

21 फ़र. 2025, 09:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

भाजपा का 97 सीट जीतने का दावा
भाजपा का 97 सीट जीतने का दावा

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 43 विकासखंडों में मतदान हुआ. 


मतदान के बाद देर रात तक मतों की गिनती चलती रही. 

विज्ञापन


जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा ने पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण में 97 सीटों पर अपनी जीत का दावा किया है. 


भाजपा ने इसी तरह ग्राम पंचायतों में भी अधिकांश भाजपा समर्थित सरपंच प्रत्याशियों के जीतने की बात की है. 


हालांकि अभी कई जगहों पर परिणामों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई. आज शाम तक ब्लॉक स्तर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. 


भाजपा के बड़े पदाधिकारियों का कहना है कि  दूसरे चरण की 127 सीटों पर हुए मतदान में बीजेपी समर्थित 97 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं. 


वहीं कांग्रेस समर्थित मात्र 21 प्रत्याशी ही जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने में सफल हो पाए हैं. 


वहीं 3 स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. इसके अलावा 1 क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और 1 में कम्युनिस्ट पार्टी का खाता खुला है. 


भाजपा का कहना है कि पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण में भी भाजपा का दबदबा कायम है. 


पहले चरण में 33 जिलों के 149 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए थे. 


दोनों चरणों को मिलाकर भाजपा ने कुल 222 सीटों पर जीत हासिल की है.

 

दूसरे चरण में 77.06 फीसदी मतदान 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में कुल 77.06 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. 


जिसमें पुरुषों ने 76.2 प्रतिशत और महिलाओं ने 77.88 प्रतिशत और अन्य 6.59 प्रतिशत मतदान किया है. 


26 हजार 988 पंच, 3 हजार 774 सरपंच, 899 जनपद पंचायत सदस्य और 127 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए लोगों ने वोट डाले. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP