कवासी लखमा की रिमांड 11 अप्रैल तक बढ़ी
छत्तीसगढ़ कवासी लखमा की रिमांड 11 अप्रैल तक बढ़ी
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिमांड 11 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. इस बीच ईओडब्ल्यू के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे.
सोमवार को कवासी लखमा को ईओडब्ल्यू की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में ईओडब्ल्यू ने रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 4 दिनों के लिए रिमांड बढ़ा दी.
इससे पहले 2 अप्रैल को सुनवाई हुई थी. तब ईओडब्ल्यू की मांग पर कोर्ट ने कवासी लखमा को 7 अप्रैल तक कस्टोडियल रिमांड पर सौंपा था.
अब एक बार फिर रिमांड बढ़ा दी गई है. कवासी लखमा 16 जनवरी 2025 से जेल में बंद है.
कवासी लखमा पर आरोप है कि वह शराब घोटाले में सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे. उन्हीं के निर्देश पर सिंडिकेट काम करता था.
इनसे अलावा शराब नीति बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी. आरोप है कि शराब घोटाले में कमीशन के तौर पर लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे.