सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में थाने से अंतर्राज्यीय तस्कर फरार

रायपुर में थाने से अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर फरार

H

Hupendra Sharma

16 अप्रै. 2025, 02:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

 थाने से तस्कर फरार
थाने से तस्कर फरार

रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर के आमानाका थाने से एक अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) तस्कर फरार हो गया है. आरोपी पंजाब का रहने वाला है.


पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था. आरोपी आज बाथरूम जाने के लिए लॉकअप से बाहर निकला और मौका देखकर फरार हो गया.

विज्ञापन


थाने में साफ सफाई करने वाली महिला ने उसे भागते हुए देखा. पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है. थाने की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं.


पुलिस के मुताबिक अमृतसर पंजाब के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह और अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया था.


इनके पास से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ था. 


दोनों आरोपी रायपुर के टाटीबंध में एक ढाबा के पास ग्राहक की तलाश कर रहे थे. उसी समय उन्हें दबोच लिया गया था.


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने के लॉकअप में रखा था.


बुधवार को आरोपी अमृतपाल सिंह पेट खराब होने का बहाना बनाकर लॉकअप से बाहर निकला और फरार हो गया.


फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.


पेशी में लाए कैदी फरार

इधर प्रदेश के जशपुर में भी पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी.


गंभीर आरोपों में जेल में बंद दो बंदी न्यायालय में पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा से बीते शुक्रवार को फरार हो गए.


दोनों आरोपियों को जिला जेल जशपुर से पेशी के लिए कुनकुरी न्यायालय लाया गया था.


पेशी पूरी होने के बाद जब दोनों आरोपियों को वापस जेल लाया जा रहा था.


तभी पुलिस आरक्षकों को चकमा देकर दोनों फरार हो गए.


सुरक्षा में इस बड़ी चूक से नाराज एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP