सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, 4 ग्रामीण घायल

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट से 4 ग्रामीण घायल हो गए

H

Hupendra Sharma

14 जुल. 2025, 07:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

 आईईडी ब्लास्ट
आईईडी ब्लास्ट

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना इलाके में कथित माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 4 ग्रामीण घायल हो गए हैं. घायल सभी ग्रामीणों को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है. 


एसडीओपी बीजापुर मयंकरण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जख्मी ग्रामीणों की हालत फिलहाल स्थिर है. सभी का इलाज जारी है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कथित माओवादियों ने धनगोल बंदेपारा जाने वाले रास्ते पर आईईडी प्लांट किया था.


जमीन के नीचे लगाए आईईडी को ग्रामीण देख नहीं पाए. ग्रामीणों का पैर जैसे ही आईईडी पर पड़ा प्रेशर बम जोरदार धमाके के साथ फट गए.


ब्लास्ट में एक ग्रामीण का पैर बुरी तरह से जख्मी हुआ है. बाकी तीन लोगों को कम चोटें आई हैं.


बम धमाके में घायल सभी ग्रामीणों का पहले मद्देड़ में प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके बाद सभी को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया.


घायल ग्रामीणों की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं. 


माओवादियों की योजना थी कि जवानों को निशाना बनाया जाए, लेकिन आईईडी की चपेट में वहां के ग्रामीण आ गए. घटना के बाद सुरक्षा बल भी अलर्ट हो गए हैं.


पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल क्षेत्रों में भ्रमण करते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस थाना या निकटतम सुरक्षा कैम्प को दें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP