सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 2 जवान घायल

H

Hupendra Sharma

11 सित. 2025, 07:37 AM 1 मिनट में पढ़ें 4

आईईडी विस्फोट
आईईडी विस्फोट

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट किया है. जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं.


दोनों जवानों को गंभीर चोटें आई हैं. गंभीर हालत में दोनों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है. जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

विज्ञापन


घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है. घटना बारसूल थाना क्षेत्र की है.


बताया गया कि गुरुवार को सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान बारसूल इलाके में नियमित सर्चिंग पर निकले थे.


जवान सातधार और मालवाही के बीच पहुंचे थे, उसी दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया.


आईईडी की चपेट से दो जवान इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए.


इनमें से एक जवान को काफी गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है.


घायल जवानों को तुरंत मौके से निकालकर साथी जवान दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लेकर आए.


जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट कर भेजने की तैयारी की जा रही है.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP