सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़ के प्लांट में फर्नेश ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

H

Hupendra Sharma

15 मई 2025, 10:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

फर्नेश ब्लास्ट
फर्नेश ब्लास्ट

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक इस्पात प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट होने से 4 श्रमिक झुलस गए. घायल श्रमिकों को तत्काल जिंदल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें रायपुर भेज दिया गया. घायल श्रमिक बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं.


पूंजीपथरा स्थित मां बनी प्लांट में बीती देर रात को रोज की तरह काम चल रहा था.

विज्ञापन


फर्नेस के पास अनुज कुमार, रमानंद साहनी, सुधीर कुमार और संजय श्रीवास्तव क्रेन के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक फर्नेंश अधिक गर्म होकर ब्लास्ट हो गया. जोरदार विस्फोट से गर्म लावा आस-पास छिटक गया, जिसकी चपेट में आने से चारों श्रमिक झुलस गए.


धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल अन्य श्रमिकों ने इसकी जानकारी प्लांट के अधिकारियों को दी.  घायल श्रमिकों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. अनुज कुमार और रमानंद साहनी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया.


दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सुधीर और संजय को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल फैक्ट्री में उत्पादन कार्य रोक दिया गया है. पुलिस और प्रबंधन यह पता लगाने में जुटे हैं कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP