एक ही परिवार के 5 ने ज़हर खाया, 3 की मौत
कांकेर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों द्वारा ज़हर सेवन की घटना सामने आई है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार के सदस्यों ने खुद ही ज़हर का सेवन किया या अनजाने में ऐसा हुआया परिवार किसी साजिश का शिकार हुआ.
पुलिस का कहना है कि परतापुर थाना के पंचायत चंदनपुर के ग्रामी पीवी-70 में यह घटना हुई. शांतिनगर इलाके में बैरागी परिवार के 5 सदस्यों द्वारा ज़हर सेवन किए जाने की ख़बर मिलने के बाद पुलिस पहुंची. जहां पता चला कि परिवार के पांच में से 3 सदस्यों की मौत हो चुकी है.
मृतकों में 11 साल की वर्षा बैरागी, 7 साल की दीप्ति बैरागी और 5 साल का देवराज बैरागी शामिल हैं.
बच्चों के माता-पिता को पखांजूर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.