सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर ईडी का छापा

H

Hupendra Sharma

30 जुल. 2025, 06:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

ईडी छापा
ईडी छापा

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने दबिश दी है. ईडी की टीम ने बुधवार को सुबह मोक्षित कॉर्पोरेशन के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की है. जिसमें दफ्तर के अलावा घर भी शामिल है. फिलहाल छापे की कार्रवाई चल रही है. 


बताया जा रहा है कि छापा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) से जुड़े करीब 650 करोड़ के कथित घोटाले से संबंधित हो सकता है.

विज्ञापन


इससे पहले भी ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने छापामारी की थी. 


मिली जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक सिद्धार्थ चोपड़ा, शशांक चोपड़ा और शरद चोपड़ा के आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर छापेमारी की है.


इस छापेमारी में दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं. साथ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी भारी संख्या में तैनात हैं.


सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया है और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई.


बता दें कि मोक्षित कॉर्पोरेशन सरकारी मेडिकल एंजेसियों में दवा और उपकरण सप्लाई करती है. करीब 6 महीने पहले इस फर्म में एसीबी और ईओडब्ल्यू के छापे पड़े थे.


तब मोक्षित कॉर्पोरेशन चर्चा में आया था. हालांकि इस बार छापा की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन ये माना जा रहा है कि कार्रवाई सीजीएमएससी घोटाले से जुड़ी हो सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP