सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

कई जिलों के बदले गए DEO और BEO

183 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी

H

Hupendra Sharma

10 जुल. 2025, 03:08 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

तबादला
तबादला

 रायपुर | संवाददाताः राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. एक साथ 183 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है.


जारी आदेश में कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों इधर से उधर किया गया है.

विज्ञापन


इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में रायपुर जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती को बनाए गए हैं.


वहीं कुछ प्राचार्यों को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. इसके अलावा कुछ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को वापस प्राचार्य के पद भेजा गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP