सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी

C

CG Khabar

04 फ़र. 2025, 11:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

छत्तीसगढ़ के के नए डीजीपी
छत्तीसगढ़ के के नए डीजीपी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरूण देव गौतम को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी नियुक्त किया है. 


अरुण देव गौतम भारतीय पुलिस सेवा के अनुभवी अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं. 

विज्ञापन


डीएसपी के लिए कई अधिकारियों के नाम दिल्ली भेजे गए थे, जिसके बाद उनके नाम का ऐलान किया गया है.


अरुण देव गौतम निवर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा की जगह लेंगे. 


अशोक जुनेजा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया. उन्हें पहले 2 बार सेवा विस्तार मिल चुका था. 


अरुण देव गौतम उत्तरप्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं. एमए, एमफिल की डिग्री लेने के बाद साल 1992 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बने. 


12 अक्टूबर 1992 को उन्होंने आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की. 


प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी जबलपुर में पोस्टिंग हुई. फिर वे बिलासपुर के सीएसपी बने. 


इसके बाद एसडीओपी कवर्धा और फिर एडिशनल एसपी भोपाल बने. मध्य प्रदेश पुलिस की 23वीं बटालियन के कमांडेंट भी रहे. 


6 जिलों के रह चुके हैं एसपी
साल 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर अरुण देव गौतम ने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया. 


छत्तीसगढ़ में अरुण देव गौतम 6 जिलों कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनंदगांव, सरगुजा और बिलासपुर जिले के एसपी भी रह चुके हैं. 


साथ ही बस्तर आईजी का प्रभार भी संभाल चुके हैं.


अरुण देव गौतम को बेहतरीन कामों के लिए कई बार सम्मानित किया चुका है. 


साल 2002 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक मिला था. 


इसके अलावा सराहनी सेवाओं के लिए वर्ष 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP