रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द

H

Hupendra Sharma

21 मई 2025, 10:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

ट्रेनें रद्द
ट्रेनें रद्द

रायपुर | संवाददाताः रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ये ट्रेनें 21 मई से 28 मई तक नहीं चलेंगी. इसके अलावा चार ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं.


दक्षिण पूर्व रेलवे से रायपुर मंडल के निपनिया यार्ड पर गर्डर डी-लांचिंग रिलिविंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा.

विज्ञापन


इस वजह से कई गाड़ियों के परिचालन को रोक दिया गया है. इससे झारखंड और ओडिशा जाने वाले यात्रियों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं.


रद्द की गई ट्रेनें

दिनांक 21, 24, 28, 31 मई व 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 तथा 28 जून को टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


दिनांक 21 मई व 04, 11, 18, तथा 25 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


दिनांक 22 मई व 05, 12, 19 तथा 26 जून को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


इसी तरह दिनांक- 21 मई को गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.


दिनांक– 21 मई को गाड़ी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी.


दिनांक– 22 मई को गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़ रोड - रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगीदिनांक– 22 मई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर– कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी.


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनेदिनांक 20 व 27 मई एवं 03, 10, 17 व 24 जून 2025 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलेगी.


दिनांक 22 मई एवं 01, 08, 15, 22 व 29 जून को ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलेगी.


दिनांक 20 व 27 मई एवं 03, 10, 17 व 24 जून को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कान्ड्रा-सीनी (टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी.


दिनांक 24 व 31 मई एवं 07, 14, 21 व 28 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीनी-कान्ड्रा-(टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP