छत्तीसगढ़ के 5 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार
रायपुर | संवाददाताः राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है. डॉक्टर रोहित यादव, अविनाश चंपावत, अंकित आनंद, हिमशिखर गुप्ता और चंदन कुमार को उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ दूसरे विभागों का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.
ऊर्जा सचिव डॉक्टर रोहित यादव को शासन ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है.
राजस्व एवं आपदा प्रबंध के साथ-साथ जीएडी का प्रभार संभाल रहे अविनाश चम्पावत को जन शिकायत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
योजना आर्थिक विभाग के सचिव अंकित आनंद को वाणिज्य कर पंजीयन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता को खेल एवं युवा कल्याण तथा श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है
चंदन कुमार को नया रायपुर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है. उनकी मौजूदा जिम्मेदारी बनी रहेगी. एनआरडीए सीईओ सौरभ कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह रिक्त हुआ था.