रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 की मौत

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत

H

Hupendra Sharma

06 जून 2025, 02:03 PM 3 मिनट में पढ़ें 3

 सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत
सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत

सरगुजा/गरियाबंद/कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत से दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.


तीनों युवक आज तड़के बारात से वापस लौट रहे थे. उसी दौरान डीजे बॉक्स बंधे पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन


एक अन्य घटना में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हैं.


पुलिस के मुताबिक घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा की है.


बताया गया कि सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगवां निवासी अजय सिंह, राजू सिंह और रविंद्र सिंह एक ही मोटरसाइकिल से बारात में शामिल होने उमेश्वरपुर गए थे.


विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे. आज सुबह 3.30 बजे जजगा में नवापारा मोड़ के पास पहुंचे थे, उसी दौरान डीजे सिस्टम बंधे हुए एक पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.


टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए.


सड़क पर सिर के बल गिरने से अजय सिंह का सिर फट गया. काफी खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


गंभीर रूप से घायल राजू सिंह और रविंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान रविंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया.


राजू का उपचार चल रहा है. पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है.


मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 1 की मौत

इधर गरियाबंद जिले में मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. 


बताया गया कि पिकअप वाहन में सात मजदूर सवार थे. सभी लोग पोंड से गरियाबंद लौट रहे थे.


बारूका मोड़ के पास काफी तेज रफ्तार में होने के कारण चालक पिकअप वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. जिससे यह दुर्घटना हुई.


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.


अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला

एक अन्य घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा गांव की है. यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ की जान ले ली.


पाली थाना के बरहामुड़ा निवासी मनमोहन सिंह अपने बेटे को लेने के लिए बाइक से कटघोरा बस स्टैंड जा रहा था.


उसी दौरान उन्हें पीछे से अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


घटना की सूचना जब बेटे को मिली उस समय वह बस स्टैंड पर पिता का इंतजार कर रहा था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP