सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत

H

Hupendra Sharma

12 जुल. 2025, 02:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

4 बच्चों की मौत
4 बच्चों की मौत

जांजगीर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तालाब में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. चारों बच्चे आसपास ही रहते थे.


बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच बताई जा रही है. एक ही गांव में चार मासूमों की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन


वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव की है.


बताया गया कि शनिवार की सुबह सभी बच्चे घर से तालाब में नहाने गए थे.


नहाते समय चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. किसी भी बच्चे को तैरना भी नहीं आता था.


काफी देर बाद भी बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजते हुए तालाब पहुंचे. वहां बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पार में पड़े हुए थे.


आसपास बच्चों के नहीं होने से अनहोनी की आशंका हुई और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी.


कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण तालाब पहुंच गए और पानी में तलाश शुरू कर दी.


कुछ ही देर में सभी बच्चों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए. मरने वाले बच्चों में 3 लड़कियां और एक लड़का है.


चारों बच्चे अलग-अलग तीन परिवार से थे. घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. चारों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP