छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 33 अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला किया है. बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, बालोद और सरगुजा समेत कई जिलों और रेंजों में नए अफसरों की नियुक्ति की गई है.
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है. जारी आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है.
इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों को नया दायित्व सौंपा गया है. कई ऑफिसर्स को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, वहीं कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंज में नियुक्त किया गया है.
आदेश के मुताबिक, रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला बिलासपुर, बंतलूराम भगत को उप सेनानी छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर, रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) जिला कोरबा और नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बेमेतरा में नियुक्त किया गया है.
अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट बालोद, गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव, देवेन्द्र कुमार सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (परिवहन) जिला सरगुजा, लितेश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रायपुर नगरीय और विकास पाटले को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) जिला बालोद पदस्थ किया गया है.
मनीष रात्रे को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, नीलेश द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, नेलसन कुजूर को उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, कौशल किशोर वासनिक को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जिला कोरिया, गोपाल कुमार वैश्य को उप पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया और श्रीकांत शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला बालोद पदस्थ किया गया है.
मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन) रायपुर नगरीय, श्याम मधुकर को उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) जिला बेमेतरा, सौरभ उईके को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रायपुर नगरीय, रूपेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला धमतरी, उत्तम प्रताप सिंह को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सीतापुर जिला सरगुजा और आशीष कुमार नेताम को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला सुकमा भेजा गया है.
रमेश चन्द्रा को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला बिलासपुर, रामावतार धुरव को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) जिला राजनांदगांव, विनोद कुमार मण्डावी को नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा जिला बालोद, माया शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर, सत्यकला रामटेके को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक क्राइम) जिला धमतरी और विवेक शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक जिला बेमेतरा में पदस्थ किया गया है.