सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

सुकमा में 16 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

H

Hupendra Sharma

02 जून 2025, 11:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पण

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. पुलिस ने दावा किया है कि आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए के 2 हार्डकोर माओवादी भी शामिल हैं.


इन माओवादियों में एक महिला और पुरुष पर 8 -8 लाख का इनाम घोषित है. वहीं 6 माओवादियों पर 25 लाख का इनाम था.

विज्ञापन


सभी ने आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर एसपी, एएसपी, और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है. 


बताया जा रहा है कि सभी माओवादी जिले की कई नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं. 


इस दौरान बस्तर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और सीआरपीएफ व जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादी अब शासन की पुनर्वास योजना के तहत सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. उन्हें नई छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत् प्रत्येक माओवादियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएँ दी जाएगी.


नक्सलमुक्त गांव को एक करोड़

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला माओवादी संगठन में पिछले पांच साल से सक्रिय थी. इसी तरह 15 पुरुष नक्सली माओवादी संगठन में 3 से 10 साल से सक्रिय रहे हैं.


उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा है.


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सलमुक्त ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. इस राशि से गांव में विकास या मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध काई जाएगी.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP