गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर में हाथी ने ग्रामीण को कुचला, शव रख चक्काजाम

C

CG Khabar

20 दिस. 2024, 12:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

सूरजपुर में हाथी ने ग्रामीण को कुचला, शव रख चक्काजाम

सूरजपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार की रात हाथी ने एक ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया.

ग्रामीणों को समझाने आए वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने कुछ देर लिए बंधक बना लिया था. ग्रामीण ने मृतक परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 9 हाथियों के दल से अलग होकर एक दंतैल हाथी सरसताल गांव पहुंच गया.

इसी दौरान घर से बाहर निकले किसान फलसाय राजवाड़े का सामना हाथी से हो गया.

हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया. उसके बाद पैरों से रौंदकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

सोमवार को चक्का जाम की जानकारी मिलने पर प्रतापपुर एसडीएम, पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

अधिकारियों को देखते ही ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हाथियों के विचरण क्षेत्र की बिजली रात में काट दी जा रही है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है.

साथ ही हाथियों को देखने और भगाने में दिक्कत होती है. इसी वजह से हाथियों के हमले में ग्रामीणों की जान जा रही है.

इसके बाद जरही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बिजली विभाग को बुलाया जाएगा और आगे बिजली कटौती बंद किया जाएगा. तब जाकर ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

5 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

5 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

21 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

21 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP