रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

पूर्व मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश के घर ईडी का छापा

C

CG Khabar

29 दिस. 2024, 08:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

पूर्व मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश के घर ईडी का छापा

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस पार्टी के विधायक कवासी लखमा के रायपुर स्थित बंगला और उसके बेटे हरीश कवासी के सुकमा स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने शनिवार सुबह छापेमारी की है. पूर्व मंत्री के बेटे हरीश कवासी सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं.

ईडी की टीम ने सुकमा में हरीश कवासी के करीबी नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू और एक ठेकेदार के घर भी दबिश दी है.

विज्ञापन

इसी तरह कवासी के करीबी सुशील ओझा के रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित घर में भी ईडी की टीम पहुंची है.

बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान छापामारी वाली जगहों पर मौजूद हैं.

जानकारी के मुताबिक हरीश कवासी के 3 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है, जिसमें मंत्री कवासी लखमा के पैतृक निवास नागारास, हरीश कवासी के सुकमा स्थित सरकारी बंगला और राजधानी रायपुर में स्थित कवासी लखमा के निजी बंगले में ईडी की टीम ने दबिश दी.

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर एफआईआर दर्ज है.

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने सुकमा में हरीश कवासी और राजू साहू के अलावा ठेकेदार रामशरण सिंह भदौरिया के मकान में भी छापेमारी की है.

दोनों ही कांग्रेसी नेताओं के साथ साथ ठेकेदार से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. साथ ही उनके मकानों से दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

3 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

7 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

7 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP